LIVE लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: तमिलनाडु में कार्ति और कनीमोझी आगे
द्रमुक नेता कनीमोइ और कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदम्बरम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
तमिलनाडु में द्रमुक नेता कनीमोइ और कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदम्बरम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
कनीमोइ, तूतीकोरिन संसदीय सीट से भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख तमिलसाई सौंदरराजन से 32 हजार वोटों से बढ़त बनाये हुये हैं.
कांग्रेस प्रत्याशी कार्ति पी चिदम्बरम, शिवगंगा सीट पर भाजपा के एच राजा से 13 हजार मतों से आगे चल रहे हैं.
इनके अलावा नीलगिरि संसदीय सीट से ए.राजा अन्नाद्रमुक के एम त्यागराजन से 31 हजार मतों से आगे चल रहे हैं.
करूर सीट पर अन्नाद्रमुक के एम थंबीदुरै और कन्याकुमारी से भाजपा के पोन राधाकृष्णन पीछे चल रहे हैं.