101Reporters का अनुमान: 253 सीटों पर सिमट सकता है NDA, कांग्रेस नीत UPA को मिल सकती है 151 सीट
तृणमूल कांग्रेस तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, उसे 26 सीटें मिलने का अनुमान है.
पत्रकारों के एक समूह 101 रिपोर्टर्स ने आम चुनाव के लिए राजनीतिक दलों को मिलने वाली सीटों का पूर्वानुमान किया है. इसके मुताबिक एनडीए बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगी और उसे मात्र 253 सीटें ही मिलेंगी. जबकि कांग्रेस नित यूपीए को 151 सीट और अन्य को 134 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. यह अनुमान लोकसभा की 538 सीटों के लिए है.
इसमें सिक्कम, लक्षद्वीप, दमन व दीव और दागर एवं नागर हवेली की सीटों को छोड़कर देश की सभी सीटों का अनुमान लगाया गया है.
इस अनुमान के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 214 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी. कांग्रेस को 114 सीट मिलने का अनुमान है. तृणमूल कांग्रेस तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, उसे 26 सीटें मिलने का अनुमान है. 2014 में तृणमूल कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत हासिल की थी.
भारतीय जनता पार्टी गोआ, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा की सभी सीटें जीत सकती हैं. वैसे ही कांग्रेस के खाते में मेघालय, मिजोरम, चंडीगढ़ और पुद्दुचेरी की सभी सीट आ सकती है. तेलंगाना राष्ट्र समिति को तेलंगाना में 17 सीटें मिलने का अनुमान है.