May a good source be with you.

हाथ में बाबा साहब की तस्वीर और हाथी पर चढ़ा दूल्हा- मनुवादी समाज के मुंह पर करारा तमाचा

हाल ही में गुजरात के मेहसाणा ज़िले में एक दलित दूल्हे की बारात घोड़ी पर निकाली. इससे सवर्ण समाज के लोग नाराज हो गए और दलित समुदाय का बहिष्कार कर दिया था.

हाथ में बाबा साहब की तस्वीर के साथ हाथी पर बैठे दूल्हे का विडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है. दरअसल, यह वायरल विडियो उस जातिवादी, मनुवादी और ब्राह्मणवादी समाज पर करारा तमाचा है जिन्हें दलित दूल्हे को घोड़े पर चढ़े देखना भी पसंद नहीं.

दरअसल, यह विडियो गुजरात का है,जहां दलितों को घोड़ी चढ़ने की अनुमति नहीं है. लेकिन इस बार विशाल मकवाना जैसा दुल्हा हाथी पर बारात निकाल कर समाज के जातिवादी व्यवस्था को चुनौती दे देता है.

विडियो में विशाल काफ़ी खुश नज़र आ रहे हैं. वो लोगों को हाथ उठाकर अभिनंदन कर रहे हैं.  बारात भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. फेसबुक पर वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सी मंडल ने लिखते हैं, “अब बोलो. अपनी घोड़ी पर ख़ुद चढ़ो. हमारे पास हाथी है.”

बता दें कि हाल ही में गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल के गृह ज़िले मेहसाणा में एक दलित दूल्हे की बारात घोड़ी पर निकाली. इससे सवर्ण समाज के लोग नाराज हो गए और दलित समुदाय का बहिष्कार कर दिया. सवर्णों ने दलित परिवार के लोगों का हुक्‍का-पानी तक बंद कर दिया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+