स्टॉन्ग रूम में सेंध: निगरानी करने पहुंचे BSP प्रत्याशी को प्रशासन ने वापस लौटाया, धरने पर बैठे समर्थक; देखें विडियो
एक वायरल विडियो में ईवीएम बदले जाने की ख़बर देखकर बसपा प्रत्याशी स्ट्रॉन्ग रूम के पास निगरानी के लिए पहुंचे थे.
उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर की जंगीपुर में ईवीएम मशीन की निगरानी को लेकर बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफ़ज़ाल अंसारी की पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक हो गई. ईवीएम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा किए गए कथित चूक से नाराज़ बसपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं.
दरअसल, मामला जंगीपुर कृषि मंडी समिति का है. किसी गैर जनपद के द्वारा ईवीएम बदले जाने की एक तथाकथित विडियो वायरल हुई थी. जिसे देखकर सपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ निगरानी हेतु जंगीपुर मंडी पहुंचे थे. उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों से उचित दूरी पर बैठकर मशीनों की निगरानी की मांग की. लेकिन पुलिश प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया.
ईवीएम की सुरक्षा को लेकर दोनों तरफ से नोकझोंक होने लगी. यूपी के एक पत्रकार असीम शामशी ने वहां चल रही नोकझोंक का विडियो ट्विटर पर शेयर किया है.
शेयर किए गये विडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि अफ़ज़ाल अंसारी पुलिस के रवैए से काफी नाराज़ दिख रहे हैं. वे कहते नज़र आ रहे हैं कि ईवीएम के साथ दो कारें पहले से ही चंदौली में जब्त की गई थी. ‘मैं यहां बैठने जा रहा हूं. यदि आप यहां से हटाना चाहते हैं तो हमें गोली मार दें.’ विडियो में बसपा समर्थकों को यह भी कहते हुए भी देखा जा रहा है कि उनके वहां आने से पहले स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के इंतजाम अपर्याप्त थे.
ईवीएम मशीन के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी का जंगीपुर मंडी समिति के सामने धरना शुरू#LokSabhaElections2019 #Elections2019 #EVM #BJP_भगाओ_देश_बचाओ #UttarPradesh #ghazipur #afzalansari @ECISVEEP @NDTVElections pic.twitter.com/EtECPI76HX
— Aasim shamsi (@Asimshamshi) May 20, 2019
मामले को लेकर NewsCentral24x7 ने वहां के स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन, एक अधिकारी द्वारा भीड़ को संभालने की बात कहकर फोन काट दिया गया. इस मामले को लेकर बसपा प्रत्याशी से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है. बात होते ही ख़बर को अपडेट किया जाएगा.