शर्मनाकः भाजपा कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक मतदाताओं को वोट देने से रोका, मारपीट कर पोलिंग बूथ से भगाया, देखें विडियो
सपा ने आरोप लगाया है कि चंदौली और बलिया संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गठबंधन को वोट देने से रोका गया और महिला मतदाता के साथ मारपीट को अंजाम दिया गया.
उत्तर प्रदेश से आखिर चरण की मतदान प्रक्रिया में लगातार गड़बड़ी की ख़बरें सामने आ रही है. ताज़ा मामला गाजीपुर का प्रकाश में आया है. जहां भाजपा कार्यकर्ता खुलेआम गुंडागर्दी कर अल्पसंख्यक वोटरों से साथ मारपीट करते हुए बूथ कैप्चरिंग को अंजाम दे रहे हैं.
स्पेशल कवरेज न्यूज़ द्वारा ट्विटर पर साझा किए विडियो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैदाबाद जमानिया विधानसभा के बूथ नबंर 51 पर अल्पसंख्यक मतदाताओं को न सिर्फ वोट डालने से रोका बल्कि उनके साथ मारपीट भी की है.
विडियो में देखा जा सकता है कि वोट डालने पहुंचे मतदाता के साथ भीड़ (भाजपा समर्थक) गुंडागर्दी करते हुए उसे बूथ से बाहर निकाल रही है.
गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक मतदाताओ वोट डालने से रोकते और मारपीट करते भाजपा कार्यकर्ता बूथ 51 सैदाबाद जमानिया विधानसभा @Uppolice @ECISVEEP pic.twitter.com/U80R75fx0l
— Special Coverage News (@SpecialCoverage) May 19, 2019
बता दें कि सपा ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के चंदौली के मुग़लसराय और बलिया संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गठबंधन को वोट देने से रोका गया और महिला मतदाता के साथ मारपीट को अंजाम दिया गया.
ग़ौरतलब है कि आगामी 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी.
इसे भी पढ़ें-