May a good source be with you.

उत्तर प्रदेश: स्थानीय पुलिस ने ‘रेड कार्ड’ और ‘चेतावनी कार्ड’ जारी कर वोटरों को धमकाया, देखें विडियो

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि यूपी पुलिस द्वारा राज्य में सपा और बसपा कार्यकर्ताओं को ऐसे कार्ड जारी किए गए थे.

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण की मतदान प्रक्रिया के बीच उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के जमानिया में स्थानीय प्रशासन द्वारा मतदाताओं को धमकाने और मतदान करने पर खामियाजा भुगताने की चेतावनी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने कई मतदाताओं को धमकाते हुए ‘रेड कार्ड’ और ‘चेतावनी कार्ड’ जारी किए हैं.

एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार रेड कार्ड  लिखा गया  है कि आपके या आपके परिवार द्वारा चुनाव में गड़बड़ी फैलाई जा सकती है. इसलिए वोटिंग के बाद घर पर ही रहें. वहीं चेतावनी कार्ड पर लिखा  है कि,  आपको इस कार्ड के माध्यम से सर्तक किया जाता है कि यदि आपके विरूद्ध इस प्रकार की (चुनाव में गड़बड़ी फैलाने) कोई शिकायत प्राप्त होती है और जांच के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आपके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

https://www.facebook.com/NDTVIndia/videos/1989302401193278/?v=1989302401193278

मतदाताओं को जारी किए गए इस रेड और चेतावनी कार्ड में थाना प्रभारी का हस्ताक्षर भी मौजूद है. बता दें कि गाजीपुर में भाजपा उम्मीदवार मनोज सिन्हा के ख़िलाफ़ महागठबंधन के अफजल अंसारी मैदान में उतरे हैं.

ग़ौरतलब है कि बीते दिनों कन्नौज में भी मतदातओं को यह रेड और चेतावनी कार्ड जारी करने का मामला प्रकाश में आया था. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस विषय में चुनाव आयोग से  शिकायत भी की थी.

अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा यह चुनाव रेड कार्ड के जरिए जीतना चाहती है. अधिकारियों  द्वारा  सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी किया जा रहा है. उन्हें मतदान करने से रोका जा रहा है.”

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+