मोदी जी, उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाना जानते हैं बिहारी, यहां नहीं बिकेगा आपका झूठ: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने एक विडियो साझा किया है जिसमें बिहार की जनता पीएम मोदी द्वारा 2014 में किए वादे पूरे न होने की वजह से आक्रोशित है.
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बिहार के लोग उड़ती चिड़िया को भी हल्दी लगाना जानते हैं और यहां आपकी झूठ नहीं बिकेगी.
तेजस्वी यादव ने एनडीटीवी का एक विडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, “मोदी जी सुन लो, ये बिहार है बिहार. हम बिहारी उड़ती चिड़िया को हल्दी लगा देते हैं और साथ ही यह भी बता देते हैं कि वो चिड़िया कहां से उड़ी थी, कहां जाएगी और किस Latitude, Longitude पर उड़ रही है. समझे, मोदी जी. यह गुजरात नहीं है जहां आपका झूठ बिकेगा.”
मोदी जी सुन लो,
ये बिहार है बिहार। हम बिहारी उड़ती चिड़िया को हल्दी लगा देते है और साथ ही यह भी बता देते है कि वो चिड़िया कहाँ से उड़ी थी, कहाँ जाएगी और किस Latitude, Longitude पर उड़ रही है।
समझे, मोदी जी। यह गुजरात नहीं है जहाँ आपकी झूठ बिकेगी। pic.twitter.com/fgGdwiIN8j
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 18, 2019
तेजस्वी यादव द्वारा शेयर किए गए विडियो में कुछ लोग मोदी सरकार के प्रति आक्रोशित दिखते हैं. उनका कहना है कि 2014 में मोदी जी को वोट दिया था, लेकिन कोई काम नहीं हुआ. लोगों ने मोदी सरकार की हर एक योजना की सच्चाई और उसके अनुभव को इस विडियो क्लिप में जाहिर किया है.
बता दें कि लोकसभा के सातवें और आख़िरी चरण में 19 मई को बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं. देश भर में चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे.