विकास पूछ रहा है प्रधान जी की पहली प्रेस वार्ता देखी क्या? PM मोदी की प्रेस कांफ्रेंस पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ का आख़िरी एपिसोड रेडियो के जगह टीवी पर प्रसारित हुआ है.
लोकसभा चुनाव के नतीजे लगभग 3-4 दिनों बाद सामने आने वाले हैं. इसी बीच बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह के साथ एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी की प्रेस वार्ता पर तंज कसते कहा कि प्रधान जी की ‘मन की बात’ का आखिरी एपिसोड रेडियो की जगह टीवी पर प्रसारित हो गया.
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, “विकास पूछ रहा है प्रधान जी की पहली प्रेस वार्ता देखी क्या? लगता है मन की बात का आख़िरी एपिसोड रेडियो की जगह टीवी पर प्रसारित हुआ. मीडिया वाले अपने सवाल लेकर अनुशासित सिपाही की तरह बैठे रहे.”
‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी की पहली प्रेस वार्ता देखी क्या? लगता है ‘मन की बात’ का अंतिम एपिसोड रेडियो की जगह TV पर प्रसारित हुआ है.
बेचारे मीडिया वाले अपने प्रश्नों को लेकर बैठे ही रह गये ‘अनुशासित सिपाही’ मौन ही रहे. pic.twitter.com/cOytuPKdDL
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 17, 2019
ग़ौरतलब है कि मोदी सरकार के 5 साल के कार्यकाल में पहली प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई थी. हालांकि इस प्रेस वार्ता में केवल अमित शाह बोलते नजर आए. पीएम मोदी ने एक शब्द नहीं बोला और न ही किसी पत्रकार की ओर से प्रश्न लिए गए. इस पूरी प्रेस कांफ्रेंस पर सोशल मीडिया यूजर्स और विपक्ष ने जमकर निशाना साधा है.