May a good source be with you.

मोदी मैजिक का सच: PM का भाषण सुनने के लिए किराए पर लाए गए लोग, देखें विडियो

भाजपा के युवा नेता ने कहा, “आपको पता नहीं है कि मोदी और अमित शाह की रैली के लिए मुख्यालय से नकद पैसे जाते हैं? इसमें कौन-सी बड़ी बात है?”

उत्तर प्रदेश के चंदौरी में स्थित धानपुर में बीते गुरुवार को पीएम मोदी एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. इस रैली में भारी संख्या में भीड़ को लाने के लिए भाजपा नेताओं ने पैसों का भरपूर इस्तेमाल किया है. पैसों का यह पूरा लेनदेन कैमरे में कैद हो गया.

मीडिया विजिल की ख़बर के अनुसार कैमरे में क़ैद विडियो में पीएम मोदी रैली खत्म होने के बाद बीजेपी नेता लोगों को पैसे बांटते दिखाई दे रहे हैं. वे लोगों को अपने पास बुलाकर उन्हें चोरी छिपे पैसे थमा रहे हैं.

दूसरे विडियो में एक व्यक्ति नारंगी रंग की शर्ट पहने व्यक्ति को पैसे देते दिखाई दे रहा है. बाद में उस आदमी को नकद गिनता हुए दिखा जा सकता है.

भाजपा के युवा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “आपको पता नहीं है कि मोदी और अमित शाह की रैली के लिए मुख्यालय से नकद पैसे जाते हैं? इसमें कौन-सी बड़ी बात है?”

मीडिया विजिल ने रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों गुजरात से बनारस में 50 स्‍कॉर्पियो गाडि़यों में कुछ पैकेट लाद कर लाए गए थे और अफ़वाह उड़ी थी कि वहां से नकद पैसा भेजा गया है.

ग़ौरतलब है कि भाजपा नेता लगातार पीएम मोदी रैलियों में लोगों की भारी भीड़ आने का दावा करते रहे हैं. हालांकि ऐसी घटनाएं साबित करत है कि यह भीड़ पैसे देकर बुलाई जाती है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+