May a good source be with you.

पोलिंग बूथ पर खड़ी होकर दूसरी महिलाओं से वोट डलवा रही महिला, झाल बजा रहे चुनाव अधिकारी; देखें विडियो

इस विडियो के असल स्त्रोत की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि यह मामला बंगाल के ग्रामीण इलाके का है.

सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पोलिंग बूथ में ईवीएम के पास खड़ी होकर दूसरे वोटरों से वोट डलवा रही है. यह विडियो कब और कहां की है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इसे ट्विटर पर एक वरिष्ठ पत्रकार ने साझा किया है.

सोशल मीडिया पर वायरल 28 सेकेंड के इस विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वोटिंग की प्रक्रिया का उल्लंघन किया जा रहा है. एक निर्वाचन अधिकारी पोलिंग बूथ पर मौजूद है लेकिन नियम का उल्लंघन कर रही महिला को रोकने की कोई कोशिश उसने नहीं की.

इस विडियो के असल स्त्रोत की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि यह मामला बंगाल के ग्रामीण इलाके का है.

इससे पहले चुनाव आयोग ने फरीदाबाद के एक बूथ पर फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया था. यहां एक भाजपा के पोलिंग एजेंट का विडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसे ईवीएम पर लगातार कई बार वोट देते हुए देखा गया था. विडियो सामने आने के बाद शख़्स की गिरफ़्तारी भी हुई थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+