आख़िरी चरण के आख़िरी दिन तो अपना घोषणा पत्र जारी कर दीजिए चाचा जी: तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज
“एक बिहारी मुख्यमंत्री बाहरियों से डर गया. सिद्धांत,नीति,नियत,नियम,नैतिकता,स्वतंत्र विचार कुछ बचा है कि नहीं? चाचा जी,क्या हाल बना लिया आपने?”
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि आख़िरी चरण के मतदान के दिन भी तो घोषणा पत्र जारी कर दीजिए.
भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर भी तेजस्वी ने निशाना साधते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के पास अब स्वतंत्र विचार व नैतिकता कुछ नहीं बचा है.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “ आदरणीय नीतीश चाचा जी, आख़िरी चरण के आख़िरी दिन तो कम से कम अपना घोषणा पत्र जारी कर दिजीए. भाजपाई सब से इतना भी मत डरिए. अन्यथा लोग कहेंगे, एक बिहारी मुख्यमंत्री बाहरियों से डर गया. सिद्धांत,नीति,नियत,नियम,नैतिकता,स्वतंत्र विचार कुछ बचा है कि नहीं? चाचा जी,क्या हाल बना लिया आपने?”
आदरणीय नीतीश चाचा जी,
आख़िरी चरण के आख़िरी दिन तो कम से कम अपना घोषणा पत्र जारी कर दिजीए। भाजपाई सब से इतना भी मत डरिए।अन्यथा लोग कहेंगे, एक बिहारी मुख्यमंत्री बाहरियों से डर गया।
सिद्धांत,नीति,नियत,नियम,नैतिकता,स्वतंत्र विचार कुछ बचा है कि नहीं? चाचा जी,क्या हाल बना लिया आपने?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 16, 2019
बता दें कि नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड ने अब तक अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है.