‘सुबह चाय, दिन में पकौड़ा, रात में चौकीदारी- दे दिया आपने रोज़गार’ टीवी डिबेट के दौरान संबित पात्रा को युवक ने लगाई लताड़
युवा ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा से कहा, “सर पूरे भाषण में 40 मिनट हो गए. लेकिन आपने शिक्षा और स्वस्थ्य को लेकर एक बार भी बात नहीं की.”
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की एक टीवी शो के दौरान उस वक्त फ़जीहत हो गई जब एक युवा ने रोज़गार को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया.
दरअसल टीवी9 भारतवर्ष में एक डिबेट शो (आदेश देश का) के दौरान युवा ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा से कहा, “सर पूरे भाषण में 40 मिनट हो गए. लेकिन आपने शिक्षा और स्वस्थ्य हो लेकर एक बार भी बात नहीं की. आपने रोज़गार तो दे दिया सुबह चाय, दिन में पकौड़ा और रात को चौकीदारी.”
स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए युवक ने पूछा, “आप एक बात बताइए क्या हम इस बार वोट देने शौचालय में जाएंगे? क्योंकि आप शिक्षा और स्वस्थ्य के बारे में बात नहीं करते हैं.”
https://www.youtube.com/watch?v=qrZegwZPG5Y
इसके बाद संबित पात्रा ने चुनाव को शौचालय से जोड़कर अपमानित न करने की बात कहकर सवाल से पल्ला झाड़ लिया.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “एक बात याद रखना, आप यहां सवाल पूछ सकते हैं, आप युवा हैं, कभी यह नहीं कहें कि हम अपना वोट डालने के लिए शौचालय में जाएंगे.”
दरअसल यह चुनावी डिबेट दिल्ली में मतदान से एक दिन पहले हुई थी. जिसमें देश के लिए 5 सालों के प्लान को लेकर बहस हो रही थी. बता दें कि दिल्ली में बीते 12 मई को मतदान संपन्न हुआ है. जिसके नतीजे 23 मई को आने हैं.