जब भाजपा समर्थकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए तो प्रियंका ने आख़िर क्या दिया जवाब, देखें विडियो
प्रियंका गांधी इंदौर में रोड शो करने जा रही थी. इस दौरान उनके काफिले के सामने भाजपा समर्थकों ने “मोदी-मोदी” के नारे लगाने शुरू कर दिए.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीते सोमवार को अपने सकारात्मक बर्ताव से भाजपा समर्थकों को आश्चर्य में डाल दिया. उन्होंने मोदी समर्थन में नारेबाजी कर रहे युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनसे हाथ मिलाया.
सोशल मीडिया पर कांग्रेस महासचिव का यह विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसके मुताबिक प्रियंका गांधी इंदौर हवाई अड्डे से शहर की तरफ रोड शो करने जा रही थी. इस दौरान उनके काफिले के सामने भाजपा समर्थकों ने “मोदी-मोदी” के नारे लगाने शुरू कर दिए. यहां तक कि जब प्रियंका गांधी कार से बाहर आईं. तब भी भाजपा समर्थकों ने एक बार फिर “मोदी-मोदी” के नारे लगाएं.
हालांकि, कांग्रेस महासचिव इससे तनिक भी विचलित नहीं दिखीं. वह भाजपा समर्थकों की तरफ बढ़ीं और उनसे हाथ मिलाते हुए कहा, “आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह, ऑल द बेस्ट.”
https://twitter.com/RealHistoryPic/status/1127991116664582144
जिसके बाद भाजपा समर्थकों ने प्रतिक्रिया देते हुए “बहुत अच्छा” कहा.
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का एक विडियो सामने आया था. जिसमें बच्चे को पीएम मोदी के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे. इस पर प्रियंका गांधी ने उन्हें रोका और कहा कि यह अच्छा नहीं, अच्छे बच्चे बनो.
इसे भी पढ़ें- प्रियंका गांधी के सामने बच्चों ने लगाए “चौकीदार चोर है” के नारे, अपशब्द सुनकर प्रियंका ने टोका- अच्छे बच्चे बनो