May a good source be with you.

AAP उम्मीदवार आतिशी की छवि खराब करने के लिए भाजपा ने ऐड एजेंसी को दिए पैसे? क्या है मामला, जानें

हाल ही में आप उम्मदीवार आतिशी के ख़िलाफ़ एक पर्चा बांटा गया था, जिसमें उनके ख़िलाफ़ अश्लील बातें लिखी गई थी. 

लोकसभा चुनाव के छठ्ठे चरण के मतदान में जो सबसे हॉट सीट थी वो पूर्वी दिल्ली की थी. यहां से आम आदमी पार्टी के आतिशी और भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर के बीच टक्कर का मुकाबला था. हालांकि चुनाव प्रचारों से ज़्यादा यह सीट किसी ने किसी विवादों के लेकर सुर्खियों में रही. हाल ही में आप उम्मदीवार आतिशी के ख़िलाफ़ एक पर्चा बांटा गया था, जिसमें उनके ख़िलाफ़ अश्लील बातें लिखी गई थी.

अब एक नया मामला सामने आया है. गुनीत कौर नाम की एक महिला ने 12 मई को एक फेसबुक पोस्ट की. उसने पोस्ट में बताया कि उसे भाजपा के तरफ़ से एक पॉलिटिकल कैम्पेन मिला था. जिसके द्वारा आप उम्मीदवार की इमेज खराब करनी थी. अब इस खुलासे के बाद मामला पर बहस छिड़ गई है.

द लल्लनटॉप के मुताबिक़ गुनीत ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि यह कैंपेन भाजपा और गौतम गंभीर की तरफ से जुड़े लोगों को दिया गया था. पोस्ट के अनुसार उनके बॉस ने उन्हें तीन विडियो स्क्रिप्ट लिखने को कहा. जिनमें से दो विडियो की स्क्रीप्ट गुनीत ने लिखी थी.क्योंकि उसमें गौतम गंभीर की अच्छाइयां बतानी थी. लेकिन, गुनीत ने तीसरे विडियो की स्क्रिप्ट लिखने से मना कर दिया.क्योंकि, तीसरा विडियो आम आदमी पार्टी की आतिशी पर बनाना था. और इस विडियो में उनकी छवि ख़राब करनी थी. या फ़िर जैसे गुनीत के बॉस ने कहा कि, ‘आतिशी को गिराना है.’

अपने फेसबुक पोस्ट में गुनीत ने बताया कि, भले ही ये प्रपोज़ल गौतम गंभीर की तरफ़ से सीधा ना आया हो. लेकिन, जिसने ये काम दिया वो गंभीर का बेहद करीबी आदमी था. हालांकि, जब गुनीत ने ये काम करने से इनकार कर दिया, तब उनके बॉस ने कहा, ‘हमें ये काम कभी मिला ही नहीं था.’

वहीं, द क्विंट से बात करते हुए दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इन आरोपों को सीधे नकार दिया. उन्होंने कहा, ‘हमने गंभीर के कैंपेन के लिए किसी एजेंसी को हायर नहीं किया और सारा काम हमारे यहां ही हुआ है. हर दिन आम आदमी पार्टी कुछ नई तिकड़म करती है.इलेक्शन खत्म हो चुके हैं और वो 23 तारीख़ को नतीज़े देखेंगे.’

बता दें कि इसके बाद आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि आतिशी की छवि खराब करने के लिए किए गए इस कैंपेन के पीछे गौतम गंभीर का हाथ हैं. जिन्होंने आपत्तिजनक पर्चे बंटवाये थे. इसके बाद गंभीर ने आतिशी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मानहानि का नोटिस भेजा था. वहीं,आतिशी ने भी दिल्ली महिला आयोग में अपमानजनक और जातिवादी पैम्पलेट को लेकर गौतम गंभीर के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+