नीतीश जी कालिदास हैं, जिन्होंने उनको आगे बढ़ाया अब आरक्षण खत्म कर उन्हें ही काट रहे हैं- राबड़ी देवी
राबड़ी देवी ने आरोप लगाया, “मोदी और नीतीश साथ मिलकर आरक्षण और नौकरी समाप्त करने में लगे हैं.”
बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने नीतीश कुमार की तुलना कालिदास से करते हुए उनपर पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण से बेदख़ल करने का आरोप लगाया है.
राबड़ी देवी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “नीतीश का हाल कालिदास जैसा हो गया है. वो जिस डाली पर बैठे हैं उसी डाली को काट रहे हैं. इनको पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलित वर्ग ने आगे बढ़ाया लेकिन अपने निजी हित को साधने के लिए नीतीश उन्हें आरक्षण से बेदखल करना चाहते हैं.मोदी के साथ मिलकर यह आरक्षण और नौकरी समाप्त करने में लगे हैं.”
नीतीश के कालीदास जईसन हाल हो गईलबा। उ जवन डाल पर बईठल बाड़न ओकरे के काटतारन। इनका के पिछड़ा वर्ग, अतिपिछड़ा अवरू दलित वर्ग मिल के आगे बढ़वलस ओही वर्ग के आपन निजी हित में ओकरा के आरक्षण से बेदखल करे में लागल बाड़न। मोदी संग ये आरक्षण-नौकरी समाप्त करे में लागलबा।
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) May 14, 2019
अपने एक अन्य ट्वीट में राबड़ी देवी ने कहा, “कुर्सी कुमार नीतीश और जुमलेबाज़ मोदी से होशियार रहने की ज़रूरत है. संविधान और आरक्षण बचाने की इस जंग में आप सब तेजस्वी का साथ दें. मैं वचन देती हूं तेजस्वी आपकी नौकरी-आरक्षण समाप्त नहीं होने देंगे.”
कुर्सी कुमार नीतीश और जुमलेबाज़ मोदी से होशियार रहे के जरूरतबा। संविधान और आरक्षण बचावे के खातिर एह जंग में तेजस्वी के हाथ मजबूत करी सभे। ‘‘हम वचन दे तानी की तेजस्वी राउर नौकरी-आरक्षण समाप्त ना होखे दिहन।’’
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) May 14, 2019
ग़ौरतलब है कि, महागठबंधन में शामिल होने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था, “ महागठबंधन का हिस्सा बनने का उद्देश्य मोदी को कुर्सी से हटाना नहीं है. बल्कि संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए है.”