May a good source be with you.

पंजाब में गरजे राहुल, कहा- देश का मालिक किसान, मजदूर और युवा, प्रधानमंत्री नहीं

‘दो विचारधारा की लड़ाई में झूठ और अन्याय का नहीं, सच और न्याय का दें साथ.’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक रैली को संबोधित  किया. इस दौरान राहुल केंद्र की मोदी सरकार पर बेरोजगारी, किसान, राफेल और अन्य कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा को सिख दंगों पर दिया गए बयान को लेकर देश से माफ़ी मांगने को कहा है.

  • कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने आपके खाते में 15 लाख रुपए, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार, किसानों को एमएसपी देने का झूठा वादा किया था. उन्होंने दिया कुछ नहीं, बल्कि देश की जनता की कमाई को लूट लिया और नोटबंदी कर लोगों को बैंक की लाइन में खड़ा कर दिया.
  • राहुल गांधी ने कहा कि, मोदी जी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू किया, लोगों के जेब से पैसा निकाला. जिसके कारण लोगों ने माल खरीदना बंद किया, फैक्ट्रियां बंद हुई. न्याय योजना देश के ग़रीबों के बैंक खाते में सीधे पैसा डालेगी. इस पैसे से लोग सामान खरीदेंगे, इसके बाद उत्पादन बढ़ेगा और फैक्ट्रियां चालू हो जाएंगी. इसके साथ ही फैक्ट्रियों के चालू होने से देश के युवाओं को रोज़गार मिलने लगेगा. जैसे ट्रैक्टर मे डीजल डाला जाता है वैसे ही न्याय योजना है.

  • राहुल गांधी ने कहा कि, न्याय योजना से दुकानदारों, ग़रीबों, किसानों और युवाओं को फ़ायदा होगा. मोदी जी कहते हैं कि न्याय योजना का पैसा हम देश की जनता से लेंगे. लेकिन, ऐसा नहीं होगा. हम न्याय योजना के तहत ग़रीब को दी जाने वाली राशि अनिल अंबानी के जेब से निकाल कर दूंगा.
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़ में हमने अपना वादा पूरा किया. सरकार बनने के दस दिन के भीतर ही हमने किसानों का कर्ज माफ किया. पंजाब के किसानों का भी कैप्टन अमरिंदर ने कर्जा माफ किया है.
  • इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि अमीरों का कर्ज माफ़ किया जाता है और ग़रीब कर्ज नहीं चुका पाता तो उसे जेल में डाल दिया जाता है. कांग्रेस आपसे वादा करती है कि सत्ता में आते ही कर्ज ना चुका पाने वाले किसानों को जेल भेजने का कानून ख़त्म किया जाएगा. साथ ही किसानों के लिए अलग बजट बनाने की बात भी कही है. साथ ही उन्होंने कहा कि किसान बजट की शुरुआत में ही किसानों को दी जाने वाली फायदों की जानकारी दे दी जाएगी.
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, याद रखें कि देश का मालिक प्रधानमंत्री नहीं बल्कि किसान, युवा, महिलाएं मालिक होते हैं. आप जो कहेंगे हम वहीं करेंगे. नरेंद्र मोदी ने मनरेगा का मज़ाक उड़ाया. लेकिन, सता में आने के बाद कांग्रेस पहले 100 दिन का मनरेगा देती थी. लेकिन, अब 150 दिन का मनरेगा पार्टी देगी.

 

  • उन्होंने कहा कि, देश में पहली बार 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी है और इसका कारण नोटबंदी और जीएसटी है. हर दिन 22 हज़ार युवाओं का रोजगार छिन जाता है. ये सब मोदी जी की वजह से हुआ है. राहुल ने कहा, आज मोदी जी युवाओं की बात नहीं करते. लेकिन कांग्रेस दावा करती है कि सरकार बनते ही एक साल के अंदर 22 लाख युवाओं को नौकरी देगी. सीकर के 10 लाख युवाओं को पंचायत में नौकरी मिलेगी.
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के नए उद्यमियों को अपना बिजनेस स्टार्ट करने से पहले परमिशन की आवश्यकता नहीं होगी. तीन साल के लिए आपको किसी भी परमिशन से छूट मिलेगी. इसके बाद तीन साल तक अपना बिजनेस सेट अप करने के बाद आप लाइसेंस लेंगे.

  • उन्होंने कहा कि, चौकीदार जी को मैने चैलेंज दिया है कि मेरे साथ आइए और डिबेट कीजिए. डिबेट के लिए कहीं भी आने के लिए तैयार हूं. मीडिया के सामने 15 मिनट मोदी जी बोले और 15 मिनट मुझे बोलने का मौका दें. सिर्फ चार सवाल पुछूंगा.
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम आपकी आवाज़ बनकर आपके लिए काम करेंगे. दो विचारधारा की लड़ाई, झूठे वादें, 2 करोड़ रोजगार और दूसरी तरफ न्याय का सच, कांग्रेस का सच. इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दें और हमें सत्ता में लाएं.
  • इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने मंच से चौकीदार का नारा दिया और सभा में मौजूदा लोगों ने कहा ‘चोर है.’
You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+