May a good source be with you.

सेना के काम में दख़ल देना PM का काम नहीं: बालाकोट एयर स्ट्राइक पर PM मोदी के बादल वाले बयान के बाद सेना के पूर्व अधिकारियों ने लगाई लताड़

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने सेना को आइडिया दिया था कि रडार से बचने के लिए बादल का सहारा लें.

बालाकोट स्ट्राइक के लिए ख़राब मौसम में पाकिस्तानी रडार को चकमा देने वाले प्रधानमंत्री मोदी के बयान की सेना के पूर्व अधिकारियों ने कड़ी निंदा की है. सेना के पूर्व अधिकारी और कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर एमपीएस बाजवा (रिटायर्ड) ने कहा है कि सेना के मामले में दखल देने का काम प्रधानमंत्री का नहीं है, वह क्यों इसमें (सेना के काम में) हस्तक्षेप की कोशिश कर रहे हैं.

ट्विटर पर ब्रिगेडियर एमपीएस बाजवा (रिटायर्ड) ने लिखा है, “मैं कर्नल अशोक की बातों से सहमत हूं. यह अजीब बात है कि प्रधानमंत्री सेना के काम में क्यों हस्तक्षेप कर रहे हैं? सेना के किसी भी ऑपरेशन में दखल देना उनका काम नहीं है.”

सेना के पूर्व अधिकारी कर्नल अशोक सिंह ने कहा है, “मुझे समझ नहीं आ रहा है कि प्रधानमंत्री वायुसेना के ऑपरेशन को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं? क्या उनके पास हवाई युद्ध या हवा में युद्ध के तकनीक के बारे में जाकारी है? यह सब विशेषज्ञों का काम है..प्रधानमंत्री का कार्यालय सिर्फ नीतियों को लेकर निर्देश दे सकता है?” इसके बाद उन्होंने वायुसेना से पूछा है, “भारतीय वायुसेना के भीतर कुछ गड़बड़ी है क्या?”

सिख रेजिमेंट के पूर्व अधिकारी मेजर चौधरी ने कहा है, “सेना के काम में इस्तेमाल होने वाले रडार नागरिक विमानों में इस्तेमाल होने वाले रडार से अलग होते हैं. यह एस बैंड पर आधारित होता है. जिसका बचाव ना किया जा सके उसके बचाव में उतरना ठीक नहीं है.” मेजर चौधरी भाजपा नेता और पूर्व पायलट बैजयंत राय पांडा को जवाब देते हुए ये बातें कही. बैजयंत राय पांडा मोदी सरकार के बचाव में उतरे थे.

https://twitter.com/MajChowdhury/status/1127852016707878912

बता दें कि टीवी चैनल न्यूज़ नेशन के साथ हालिया इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के दिन मौसम ख़राब था, लोगों ने सलाह दिया कि एयर स्ट्राइक का समय फिलहाल कैंसिल कर दिया जाए, लेकिन मैंने कहा कि ख़राब मौसम की वजह से हम पाकिस्तान के रडार की नज़र से बच जाएंगे और अपना मिशन भी पूरा कर पाएंगे. इसलिए उस एयर स्ट्राइक को उसी दिन कराया गया.

यह बयान सामने आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की चौतरफ़ा निंदा हो रही है और सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा है, क्योंकि रडार की तकनीक पर बादलों के घिरने या मौसम के ख़राब होने से कोई असर नहीं पड़ता है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+