रडार से बचने के लिए बादलों के बीच पी रहा हूं चाय: तेजस्वी यादव ने PM मोदी पर कसा तंज
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने ख़राब मौसम का सहारा लेते हुए पाकिस्तान के रडार को चकमा देने की योजना बनाई थी.
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के रडार वाले बयान पर तंज कसा है. बादलों के बीच विमान में चाय पीते हुए एक विडियो डालकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि रडार से बचने के लिए बादलों के बीच चाय पी रहा हूं.
ट्विटर पर तेजस्वी यादव ने लिखा है, “रडार से बचने के लिए बादलों के बीचों-बीच बक्सर के असली ग़रीब चाय वाले की चाय पी रहा हूं. बादलों में रडार से बचने की अद्भुत, अकल्पनीय,अविश्वसनीय और अतुलनीय खोज करने वाले महान राजनीतिक आविष्कारक को जय भीम, जय मंडल, जय बहुजन,जय हिंद और जय भारत के नारे के साथ प्रेम भरा सलाम ठोंकता हूं.”
रडार से बचने के लिए बादलों के बीचों-बीच बक्सर के असली ग़रीब चाय वाले की चाय पी रहा हूँ।बादलों में रडार से बचने की अद्भुत, अकल्पनीय,अविश्वसनीय और अतुलनीय खोज करने वाले महान राजनीतिक आविष्कारक को जय भीम, जय मंडल, जय बहुजन,जय हिंद और जय भारत के नारे के साथ प्रेम भरा सलाम ठोंकता हूँ। pic.twitter.com/XaDRM4ERwu
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 12, 2019
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा था कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के समय मौसम ठीक नहीं था. फिर मैंने कहा कि ख़राब मौसम का फ़ायदा हम इस तरह उठा सकते हैं कि बादलों की आड़ में पाकिस्तान के रडार से बचकर अपना मिशन पूरा कर सकते हैं.
इस बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी के सामान्य ज्ञान की समझ को लेकर सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी की खूब फ़जीहत हो रही है.