May a good source be with you.

भाजपा के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे हैं केंद्रीय बलों के जवान: तृणमूल कांग्रेस ने EC से की शिकायत

छठे चरण की वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्से से हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं.

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई है कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों के जवान वोटरों को मजबूर कर रहे हैं कि भाजपा को वोट दिया जाए. ममता बनर्जी की पार्टी ने 12 मई को यह शिकायत दर्ज कराई है.

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बूथ संख्या 186 और 234 के वोटरों ने शिकायत की है कि यहां केंद्रीय बलों के जवान भाजपा के पक्ष में वोट डालने का दबाव डाल रहे थे.

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा क्षेत्रों में अलग-अलग जगह से हिंसा की ख़बरें सामने आई हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को ख़बरों के मुताबिक को लोगों ने मेदिनापुर के गोपालपुर क्षेत्र से खदेड़ दिया है.

घाटल से भाजपा के उम्मीदवार भारती घोष के काफिले पर तोड़फोड़ की गई है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि ये तोड़फोड़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक बांकुड़ा के बूथ संख्या 254 पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. यहां भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था.

आम चुनाव के छठे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान हो रहे हैं. यहां की बांकुड़ा, बिष्णुपुर, तामलुक, कांथी, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर और पुरुलिया लोकसभा सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+