मोदी जी का अद्भुत ज्ञान: बादल की वजह से रडार से बच जाएंगे विमान
क्या एंटायर पोलिटिकल साइंस में फिजिक्स, तकनीक और युद्ध के बारे में पढ़ाया जाता है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 मई को समाचार चैनल न्यूज़ नेशन को दिए साक्षात्कार में एक बार फिर से बालाकोट एयरस्ट्राइक में अपने योगदान के बारे में शेखी बघारने की कोशिश की. वाहवाही लूटने के चक्कर में प्रधानमंत्री मोदी ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मामले में अपनी अज्ञानता का प्रदर्शन भी कर दिया है.
साक्षात्कार के दौरान पत्रकार पीनज त्यागी ने उनसे पूछा कि 26 फरवरी यानी हवाई हमले के रात क्या हुआ था? इसके जवाब में पीएम ने कहा, “उस रात बहुत तेज बारिश हो रही थी. लगभग 12 बजे आधी रात.. मैं यह पहली बार कह रहा हूं…मुझे नहीं पता कि हमारे अधिकारी इस बारे में क्या सोचते हैं…इस योजना के बारे में एक विचार हमारे दिमाग में आया. हमें यकीन नहीं था कि हम जा पाएंगे या नहीं. फिर, विशेषज्ञों ने कहा कि हमें स्ट्राइक के दिन को बदल देना चाहिए…मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो व्यक्तिगत रूप से विज्ञान के बारे बहुत जानता हो…मुझे लगा कि बादल है…तो बारिश है…इससे एक फायदा है कि यह हमें रडार से कवर कर सकता है. फिर मैंने अंत में कहा कि बादल है जाने दो.फिर चल पड़े”
अब रडार तकनीकी रूप से कैसे काम करता है, यह जानने के लिए विशेष ज्ञान की जरूरत नहीं है. कोई सामान्य व्यक्ति भी बता सकता है कि बादल घिरने से रडार की नज़र से नहीं बचा जा सकता.
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी का यह इंटरव्यू यूट्यूब पर अपलोड किया है, जिसमें 27वें मिनट पर प्रधानमंत्री ने रडार वाला यह बयान पाया जा सकता है. हालांकि भाजपा ने फ़जीहत होने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मोदी जी का यह बयान हटा लिया.

ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने भाजपा के प्रदेश इकाईयों द्वारा शेयर किए गए प्रधानमंत्री मोदी के बयान को एकत्रित किया है.
Here is archive link just in case @BJP4Gujarat deletes it just like @BJP4India did. Link : 👇 https://t.co/OCGWIkpb6w pic.twitter.com/pNkRpFbvNy
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) May 11, 2019
भाजपा के गुजरात हैंडल ने भी इस ट्वीट को हटा दिया .
सोशल मीडिया पर लोगों ने पीएम की अज्ञानता का खूब मज़ाक बनाया. हालांकि, कुछ अंध भक्तों ने यह नहीं माना कि प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी की है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि यह कुछ नया नहीं है, क्योंकि जब मोदी खुले नाले के गैस से चाय बनाने का दावा कर सकते हैं तो यह भी बोल सकते हैं.
Knowing how Stupid Narendra Modi is, i have no doubt he would have suggested to the “experts” that Clouds can help our planes to escape radar. They would have nodded their heads politely as they didn’t want to laugh in his face and tell him how incredibly stupid he is pic.twitter.com/OxWNnPtRtQ
— Joy (@Joydas) May 11, 2019
Kahan milega itna content. 😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂. https://t.co/M48Ktazfzn
— History of India (@RealHistoryPic) May 11, 2019