May a good source be with you.

फ़ेक न्यूज़ः तैमूर अली खान ने नहीं पहनी ‘नमो अगेन’ टी-शर्ट, फोटोशॉप तस्वीर से फैलाई गई झूठी ख़बर

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

बॉलीवुड की जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की ‘नमो अगेन’ छाप वाली टी-शर्ट पहने हुए एक तस्वीर, सोशल मीडिया पर चल रही है।

तैमूर की यह तस्वीर व्हाट्सएप पर भी उसी कैप्शन के साथ शेयर की गई है — ‘तैमूर अली खान….नॉट टू मिस टी -शर्ट’ – टी-शर्ट देखना ना भूलें। 

 

फोटोशॉप की हुई है यह तस्वीर

तस्वीर पर एक बारीक़ नज़र डालने भर से यह पता लगाया जा सकता है कि यह फ़ोटोशॉप का कमाल है।

इस तस्वीर को गूगल पर रिवर्स-सर्च करने पर इसकी मूल तस्वीर मिल गई।

https://twitter.com/KareenaOnline/status/1122845658942181377

जब दोनों तस्वीरों को एक साथ मिलाकर देखा गया, तो अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। मूल तस्वीर में, तैमूर की टी-शर्ट में ‘नमो अगेन’ छाप नहीं है।

इससे पहले भी बॉलीवुड जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीर भी कुछ इसी अंदाज़ में फोटोशॉप की गई थी।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+