May a good source be with you.

सभी कामों में विफल रहे PM मोदी, 72 सालों में ऐसा असफल प्रधानमंत्री नहीं देखा- एन चंद्रबाबू नायडू

एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘‘क्या भारत के इतिहास में रक्षा मंत्रालय से कभी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज गायब हुए हैं?’’

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्र भारत में ऐसा असफल प्रधानमंत्री नहीं देखा है.

भाजपा को पराजित करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ चुनाव बाद गठबंधन करने की कवायद में जुटे तेदेपा अध्यक्ष नायडू ने नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर मोदी को घेरा.

नायडू ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘बैंकिंग तंत्र से लोगों का विश्वास उठ गया है. जगह-जगह एटीएम बिजूका (खेतों में पक्षियों को डराने के लिए खड़े किए गए पुतले)की तरह खड़े हैं. नोटबंदी बड़ा घोटाला बन गया है. वे (सरकार) जीएसटी लागू करने में असफल रहे हैं. रुपए तेजी से फिसला है. मैंने पिछलों 72 सालों के स्वतंत्र भारत में ऐसा असफल प्रधानमंत्री नहीं देखा.’’ इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्रालय से कथित तौर पर दस्तावेजों के गायब होने का भी जिक्र किया.

नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘क्या भारत के इतिहास में रक्षा मंत्रालय से कभी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज गायब हुए हैं?’’ गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पूरी नहीं होने पर तेदेपा राजग गठबंधन से अलग हो गया था और उसके बाद से नायडू लगातार भाजपा की अगुवाई वाले राजग पर हमलावर रहे हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+