हताश ईरानी?, पत्रकार के सवाल से तिलमिला गईं केंद्रीय मंत्री, करने लगीं तू-तू, मैं-मैं, देखें विडियो
पत्रकार ने सवाल करते हुए पूछा था कि मायावती ने अमेठी की जनता से राहुल गांधी को वोट देने की अपील की है क्या इससे आपके लिए मुश्किलें होगी?
अमेठी से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से जब हार-जीत को लेकर सवाल किया गया तो वह अंदर से तिलमिला उठीं. फिर सवाल पूछने वाले पत्रकार से ही तू-तू, मैं-मैं करनी लगीं.
दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीते सोमवार को छठे चरण के मतदान संपन्न हुए हैं. इस दौरान स्मृति ईरानी बूथ-बूथ जाकर मुआयना कर रही थीं. जब एक निजी चैनल के पत्रकार ने उनसे हार-जीत को लेकर सवाल किया तो भाजपा प्रत्याशी भड़क गई. उन्होंने पत्रकार पर ही तोहमत लगाते हुए कहा कि आपका न्यूज़ चैनल गांधी खानदान की चिंता करता है.
पत्रकार ने सवाल करते हुए पूछा था कि “बसपा सुप्रिमो मायावती ने राहुल गांधी को वोट देने की अपील की है क्या इससे आपके के लिए मुश्किल होगी.” जिसके जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा, “मुझे को मुश्किल नहीं होगी. आप मेरी चिंता मत करिए, मेरी चिंता अमेठी की जनता कर रही है. एबीपी न्यूज़ वैसे भी भाजपा वालों की चिंता नहीं करता है, गांधी खानदान की करता है.”
हार के डर से तिलमिलायीं, मंत्री साहिबा! सवाल का जवाब देने की जगह पर्सनल हो गईं। pic.twitter.com/LbbuglyJkj
— Ruchira Chaturvedi (@RuchiraC) May 6, 2019
हालांकि जब पत्रकार ने स्मृति ईरानी के इस जवाब का विरोध करते हुए उनके बयान को खारिज किया तो मंत्री ने कहा, “आप मेरी बात को खारिज कैसे कर सकते हैं?” पत्रकार ने आरोप लगाया कि उनका यह बयान गैर-जिम्मेदारान है तो भाजपा उम्मीदवार ने बहस करते हुए कहा, “मैं जिम्मेदारी से बोल रही हूं. मुझे पर यह आरोप नहीं लगा सकते, मैं गैर-जिम्मेदारी से बोल रही हूं.”
ग़ौरतलब है कि जब पत्रकार ने कहा कि चैनल पर बहस नहीं करते हैं एबीपी न्यूज़ मुद्दा नहीं है. मुद्दा राहुल गांधी और अमेठी है. लेकिन स्मृति लगातार बहस करते हुए सवाल का जवाब देने से बचती नज़र आईं.