UPA के सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी ने उठाए सवाल, सेना के नाराज अधिकारी बोले- 10 साल जान की बाज़ी लगाने का ऐसा मिला ईनाम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार ने विडियो गेम में सर्जिकल स्ट्राइक की होगी.
यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ सेना के एक पूर्व अधिकारी ने करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि अपने दस साल के कार्यकाल में मैंने अपना जीवन दांव पर लगाकर कई ऑपरेशन किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हमारा अपमान किया है.
सेना के पूर्व अधिकारी कर्नल अशोक सिंह ने ट्विटर पर लिखा है, “दस साल दस साल के अपने सक्रिय कार्यकाल में मैंने अपना जीवन दांव पर लगाते हुए कई ऑपरेशन किए हैं. लेकिन यह व्यक्ति (नरेन्द्र मोदी) जो आज देश का प्रधानमंत्री है उसका कहना है कि मैंने विडियो गेम खेले हैं, अब क्या कहा जाए?”
Ten years of my active operations risking my life for this country…. This person @narendramodi who also is @PMOIndia says.. I played video game…. What to say now….?
— Ashok (@ashokkmrsingh) May 5, 2019
अपने हालिया इंटरव्यू में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि उनकी सरकार के कार्यकाल में भी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर कई बार सर्जिकल स्ट्राइक किए थे, लेकिन उनकी पार्टी सेना के नाम पर वोट नहीं मांगती है.
पूर्व पीएम का यह बयान सामने आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के इस काम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया. बीते 4 मई को राजस्थान के सीकर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने विडियो गेम में सर्जिकल स्ट्राइक की होगी.
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भी अपनी चुनावी सभाओं में सेना के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल ही में महाराष्ट्र के लातूर में एक सभा में पीएम मोदी ने पहली बार वोट डाल रहे युवाओं से अपील करते हुए कहा था कि अपना वोट पुलवामा हमले में शहीद जवानों पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने वाले जवानों के नाम दें.
प्रधानमंत्री के इस बयान के ख़िलाफ़ सेना के कई अधिकारियों तथा विपक्षी दलों ने आपत्ति दर्ज कराई थी. लेकिन, चुनाव आयोग ने अजीबोग़रीब तर्क देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को क्लीन चिट दे दी.