बैन के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने किया चुनाव प्रचार, आयोग ने BJP प्रत्याशी को जारी किया नोटिस
साध्वी प्रज्ञा पर आरोप है कि वह बैन के दौरान लगातार मंदिरों में गईं.
मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बैन के दौरान चुनाव प्रचार करने को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है.
दरअसल, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आयोग ने 3 दिन का प्रतिबंध लगाया था. लेकिन प्रतिबंध के दौरान साध्वी प्रज्ञा लगातार मंदिरों में भजन-कीर्तन और दर्शन करने जा रही थी.
Madhya Pradesh: Bhopal District Election Officer sends notice to BJP candidate from Bhopal, Pragya Singh Thakur over complaint of her campaigning during the 3-day period when she was barred by EC from campaigning. The officer has sought a reply from her. (file pic) pic.twitter.com/810zxx44Yt
— ANI (@ANI) May 5, 2019
नवभारत टाइम्स की ख़बर के अनुसार बीते शुक्रवार को प्रज्ञा ठाकुर ने 6 मंदिरों में गई. वहां उन्होंने दर्शन करने के साथ जमकर ढोलक बजाया और भक्तों के साथ भजन भी गाए.
भोपाल के ज़िला चुनाव अधिकारी ने साध्वी प्रज्ञा को नोटिस जारी करते हुए कहा कि आयोग ने साध्वी पर 3 दिन का प्रतिबंध लगाया था. लेकिन बावजूद इसके उन्होंने ने प्रचार किया है. इस मामले में आयोग ने भाजपा प्रत्याशी से जवाब मांगा है.
ग़ौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा ने अयोध्या विवादित ढांचे पर भड़काऊ टिप्पणी की थी. जिसके बाद आयोग ने आचार संहिता के उल्लघंन को लेकर उनपर 72 घंटे का बैन लगाया था. आयोग ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक और जातिगत आधार पर वोट नहीं मांगा जा सकता है.
बता दें कि इससे पहले भाजपा प्रत्याशी ने मुंबई 26/11 हमले में शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया था.