अबकी बार टोटल साफ, इस चुनाव में शून्य सीटें देकर भाजपा को असली क्लीन चिट देगी UP की जनता: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव की यह टिप्पणी उस मामले को लेकर थी. जिसमें चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को नियमों का उल्लंघन करने पर क्लीन चिट दी थी.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि बड़े-बड़े लोगों के बिगड़े-बिगड़े बोलों पर लगातार क्लीन चिट क्यों मिल रही है. इस बार भाजपाइयों को असली क्लीन चिट जनता देगी. उन्होंने कहा है कि अबकी बार टोटल साफ.
अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा है, “‘विकास’ पूछ रहा है: पता है बड़े-बड़े लोगों के बिगड़े-बिगड़े बोलों पर लगातार क्लीन चिट पर क्लीन चिट क्यों मिल रही है? क्योंकि इस बार के चुनावों में जब ये सत्ताधारी परिणाम देखेंगे तो वहां भी कुछ लिखा नहीं मिलेगा. भाजपाइयों को असली क्लीन चिट इस बार जनता देगी. अबकी बार, टोटल साफ़.”
‘विकास’ पूछ रहा है: पता है बड़े-बड़े लोगों के बिगड़े-बिगड़े बोलों पर लगातार क्लीन चिट पर क्लीन चिट क्यों मिल रही है? क्योंकि इस बार के चुनावों में जब ये सत्ताधारी परिणाम देखेंगे तो वहाँ भी कुछ लिखा नहीं मिलेगा. भाजपाइयों को असली क्लीन चिट इस बार
जनता देगी. अबकी बार, टोटल साफ़.— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 4, 2019
बता दें कि लोकसभा चुनाव के चार चरण बीत चुके हैं. अगले कुछ दिनों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. तमाम सर्वे में कहा जा रहा है कि यहां भाजपा को भारी नुक़सान झेलना पड़ सकता है. 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने यहां के 71 सीटों पर जीत हासिल की थी.