May a good source be with you.

ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी ने Zee न्यूज़ को दी चेतावनी, कहा-भड़काऊ और हिंसा से जुड़े कॉन्टेंट को हटाए

चैनल ने जून 2018 में कवियों के एक शो ‘क्या कहता है इंडिया?’ का प्रसारण किया था. इस प्रोग्राम में जम्मू कश्मीर के लोगों के बारे में भड़काऊ और हिंसा फैलानी वाली बातें की गई थी.

समाचार चैनलों की मॉनिटरिंग करने वाली संस्था ‘न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी’ ने  zee न्यूज़ को भड़काऊ और हिंसा फैलानी वाली ख़बरों को लेकर चेतावनी जारी किया है. साथ में संस्था ने चैनल को जून 2018 में प्रसारण होने वाली ख़बरों को वेबसाइट और यूट्यूब चैनल से हटाने को कहा है.

जारी किए आदेश में संस्था ने कहा, “संस्था ब्रॉडकास्टर Zee न्यूज़ को चेतावनी जारी करता है. साथ ही चैनल द्वारा भविष्य में किसी उल्लंघन को बहुत गंभीरता से देखेगी.” आगे NBSA ने यह भी निर्देश दिया है कि, “यह विडियो यदि Zee News या किसी अन्य लिंक की वेबसाइट पर होस्ट किया गया है, तो उक्त कार्यक्रम को तुरंत हटा दिया जाए और NBSA को इसकी पुष्टि कर दी जानी चाहिए.”

दरअसल, चैनल ने जून 2018 में कवियों के एक शो ‘क्या कहता है इंडिया?’ का प्रसारण किया था. इस प्रोग्राम में जम्मू कश्मीर के लोगों के बारे में भड़काऊ और हिंसा फैलानी वाली बातें की गई थी.

इसके बाद नफ़रत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों की निगरानी करने वाली संस्था सीजेपी ने इस शो को लेकर आपत्ति जताई और एनबीएसए को शिकायत की. इसके पहले सीजेपी ने चैनल को भी इस मामले में एक पत्र लिखा था. लेकिन ज़ी न्यूज़ के तरफ़ से इसका कोई जवाब नहीं दिया गया. अब इस मामले में एनबीएसए ने खुद संज्ञान लिया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+