May a good source be with you.

अजीबोग़रीब: BJP सांसद से मांगा गया काम का हिसाब, जवाब मिला- दोनों हाथ उठाकर बोलिए भारत माता की जय, देखें विडियो

भाजपा सांसद ने पहले सवाल पूछने वाले व्यक्ति की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और फिर कहा कि दोनों हाथ उठाकर बोलिए भारत माता की जय.

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद प्रवेश वर्मा का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस विडियो में जब जनता सांसद महोदय से सवाल पूछती है कि उन्होंने पांच साल में क्या काम किया तो इस पर भाजपा नेता की बोलती बंद हो जाती है और जवाब देने की बजाय वे कहते हैं कि दोनों हाथ उठाकर बोलो भारत माता की जय.

समाचार वेबसाइट न्यूज्ड हिन्दी  ने ट्विटर पर एक विडियो साझा किया है. जिसमें पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा जनसंपर्क करते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान लोगों ने उनसे उनके द्वारा किए गए कामों के बारे में जानकारी मांगी. इस पर भाजपा सांसद ने पहले तो सवाल पूछने वाले की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली फिर कहा कि दोनों हाथ उठाकर बोलिए भारत माता की जय.

बता दें कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी का कब्ज़ा है. इस बार के चुनाव में हर सीट पर उसे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+