चौकीदारी करने में जनरल नॉलेज भूल गए BJP विधायक सीटी रवि, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली को छत्तीसगढ़ का बताया
गढ़चिरौली नक्सली हमले के लिए सीटी रवि ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की थी, लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ गया
कर्नाटक के चिकमंगलुरू से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सीटी रवि ने गढ़चिरौली नक्सली हमले में शहीद जवानों के लिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एक ग़लती की है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर उन्हें फ़जीहत झेलनी पड़ रही है. सीटी रवि के मुताबिक गढ़चिरौली छत्तीसगढ़ में है और इस हमले के लिए कांग्रेस की सरकार दोषी है. जबकि सच्चाई यह है कि गढ़चिरौली महाराष्ट्र में है और वहां फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है.
सीटी रवि ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “गढ़चिरौली नक्सली हमला जिसमें हमारे बहादुर सैनिकों को शहीद कर दिया, यह एक बर्बर लोगों द्वारा अंजाम दिया गया कायरतापूर्ण कार्य है. मैं हमारे शहीदों के लिए प्रार्थना करता हूं.
उन्होंने कहा कि, “छतीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी ने देशविरोधियों को नया जीवन दिया है. उनको बेरहमी से मार देना चाहिए और कठोर से कठोर सजा देनी चाहिए.”
Naxal attack in Gadchiroli that martyred our Brave Soldiers is a cowardly act executed by Barbarians.
I pray for Our Martyrs. The return of CONgress in Chattisgarh has given a new life to the Anti-Nationals. They should be mercilessly hunted down & given the harshest punishment.
— Dr. Ravi C. T 🇮🇳 ಡಾ. ರವಿ ಸಿ. ಟಿ (@CTRavi_BJP) May 1, 2019
इस ट्वीट से यह मालूम चलता है कि कांग्रेस पार्टी को घेरने की हड़बड़ी में सीटी रवि ने अपनी अज्ञानता का ही परिचय दे दिया. गढ़चिरौली महाराष्ट्र में है, छत्तीसगढ़ में नहीं. और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं.