ग्लोबल आतंकी घोषित हुआ मसूद अज़हर, मुंबई हमले के 14 दिनों के भीतर UPA सरकार ने हाफिज़ सईद को घोषित कराया था ग्लोबल आतंकी
जैश-ए-मोहम्मद पहले ही ग्लोबल आतंकी घोषित किया जा चुका है, लेकिन हाफ़िज सईद अभी पाकिस्तान में खुलेआम घूमता है.
संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अज़हर को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है. इससे पहले चीन ने सुरक्षा परिषद के वीटो का इस्तेमाल करते हुए इसका विरोध जताया था, जिसके कारण मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित नहीं किया जा रहा था. अब चीन ने अपना विरोध हटा लिया है.
इस प्रतिबंध के बाद मसूद अजहर की संपत्ति जब़्त की जा सकती है, उसकी यात्राओं पर प्रतिबंध लग सकता है और हथियार जब़्त किए जा सकते हैं. हालांकि, जैश-ए-मोहम्मद को पहले ही आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका था. 2008 में मनमोहन सिंह की सरकार के वक्त जमात-उद-दावा के हाफ़िज सईद को ग्लोबल आतंकी घोषित किया जा चुका है. हालांकि लश्कर-ए-तैयबा अभी भी भारत के लिए एक चुनौती बन कर खड़ा है.
Diplomatic win for India. Masood Azhar designated a global terrorist but lets remember, Jaish was already designated. So too was Hafiz Saeed, after the Mumbai attacks, but the LeT's infrastructure intacts ince then
— Harinder Baweja (@shammybaweja) May 1, 2019
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्विटर पर लिखा है, “बड़े, छोटे सब मिल कर साथ आए. मसूद अज़हर को संयुक्त राष्ट्र ने ग्लोबल आतंकी घोषित किया. सबके सहयोग के लिए आभार.”
Big,small, all join together.
Masood Azhar designated as a terrorist in @UN Sanctions list
Grateful to all for their support. 🙏🏽#Zerotolerance4Terrorism
— Syed Akbaruddin (@AkbaruddinIndia) May 1, 2019
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित किए जाने के बावजूद भी जमात-उद-दावा का मुखिया हाफ़िज सईद अब भी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है. 26/11 के मुंबई हमले के 14 दिनों के भीतर मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार के कार्यकाल में हाफ़िज सईद को आतंकी घोषित किया गया था.
Congress-UPA Government under Dr Manmohan Singh got UN (China included) to agree to declare Hafiz Saeed as a global terrorist under the 1267 Sanctions Committee of UN, within 14 DAYS of the Mumbai Terror Attack ! #MasoodAzhar
— Rachit Seth🇮🇳 (@rachitseth) May 1, 2019
बुधवार को चीन ने मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने से लगाए रोक को वापस ले ली. फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका पहले से ही इस मुद्दे पर भारत के साथ थे.
बता दें कि बीते 14 फरवरी को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के एक काफिले पर हमला कर दिया था. इस हमले में कम से कम 40 जवानों की मौत हो गई थी.