प्रियंका गांधी के सामने बच्चों ने लगाए “चौकीदार चोर है” के नारे, अपशब्द सुनकर प्रियंका ने टोका- अच्छे बच्चे बनो
प्रियंका गांधी चुनावी प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के अमेठी पहुंची थी.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस विडियो में कुछ बच्चे प्रियंका गांधी से मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के लिए “चौकीदार चोर है” के नारे लगाते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के लिए बच्चों ने आपत्तिजनक नारे भी लगाए जिस पर प्रियंका गांधी ने तुरंत ही टोका और कहा कि इस तरह की बातें मत करें और अच्छे बच्चे बनें.
वायरल विडियो मंगलवार 30 अप्रैल का है. यहां बच्चों के एक समूह ने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाए. इसी बीच बच्चे प्रधानमंत्री मोदी के लिए गालियों का प्रयोग करते हैं. बच्चों के मुंह से अपशब्द सुनकर प्रियंका गांधी चौंक गईं. बच्चों को चुप कराते हुए उन्होंने कहा कि ये वाला अच्छा नहीं लगेगा, अच्छे बच्चे बनो. इसके बाद बच्चों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए.
When kids in their excitement make distasteful remarks against PM Narendra Modi.@priyankagandhi ji discourages them against raising such slogans and says "Ache Bachhe Bano"! pic.twitter.com/yNghJwJm91
— Saral Patel (@SaralPatel) April 30, 2019
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है. प्रियंका गांधी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार रोड शो और जनसंपर्क कर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रही हैं.