न्यू इंडिया में चुनाव आयोग ने अपनी आत्मा और उद्देश्य को भाजपा कार्यालय में गिरवी रखा है: तेजस्वी यादव का EC पर तंज
तेजस्वी यादव ने लखीसराय में जदयू समर्थकों द्वारा पत्रकारों पर किए गये हमले को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने लखीसराय में जदयू समर्थकों द्वारा पत्रकारों पर किए गये हमले को लेकर चुनाव आयोग और नीतीश सरकार पर निशाना साधा है.
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि, “नीतीश कुमार के रिश्तेदार और जातीवादी गुंडों द्वारा पत्रकारों को पीटा जा रहा है और अभी भी कोई आक्रोश नहीं है. क्योंकि ये गुंडे उच्च जाति से ताल्लुक रखते हैं. इसलिए बिहार में अब कोई जंगलराज नहीं है. न्यू इंडिया में चुनाव आयोग ने भाजपा मुख्यालय में अपनी आत्मा और उद्देश्य को गिरवी रख दिया है.”
Journalists are being beaten up by Nitish Kumar’s relative cum casteist goons and still no outrage because these goons belongs to dominant upper caste therefore no Jungalraj cry in Bihar now. EC in New India has mortgaged its soul & objective to BJP headquarters. https://t.co/EmtFdDbn1F
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 29, 2019
दरअसल, बिहार के लखीसराय में टाइम्स नाउ के ब्यूरो चीफ श्याम सुंदर और वी जे सौरभ ने बूथ पर मतदाताओं के साथ जबरदस्ती कर अपने पार्टी को वोट दिलाने का खुलासा किया था. इसी को लेकर जदयू समर्थक भड़क गये और उन्होंने पत्रकारों पर हमला कर दिया.
https://twitter.com/scribe_prashant/status/1122803304415711233
टाइम्स नाउ पत्रकार ने यह जानकारी ट्वीटर पर दी है और साथ मतदातओं के साथ जबरदस्ती की जाने वाली एक तस्वीर भी शेयर किया है.
https://twitter.com/scribe_prashant/status/1122805734045966337
राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसी ख़बर को रिट्वीट करते हुए चुनाव आयोग की कार्रवाई पर उंगली उठाई है.