May a good source be with you.

कितने भी आंसू बहा लें मोदी जी, जागरूक अति पिछड़ा वर्ग अब नहीं देगा वोट: ओम प्रकाश राजभर का PM पर तंज

पिछड़े वर्ग ने जब साथ छोड़ दिया तो प्रधानमंत्री मोदी स्वयं को अति पिछड़ा वर्ग का बताने लगे हैं.

भाजपा की साझीदार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अति पिछड़ा वर्ग अब उनके धोखे में नहीं आयेगा.

उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि पिछड़े वर्ग ने जब साथ छोड़ दिया तो प्रधानमंत्री मोदी स्वयं को अति पिछड़ा वर्ग का बताने लगे हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अति पिछड़ा वर्ग के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि अति पिछड़ा वर्ग अब जागरूक हो गया है तथा धोखा खाने के लिये तैयार नहीं है.

राजभर ने कहा ‘‘कितने भी अब आंसू बहा लीजिए, अति पिछड़ा वर्ग आपको वोट देने वाला नहीं है.’’

उन्होंने कहा कि उन्होंने अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिये सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने की कोशिश की, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+