अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री से किया सवाल- आख़िर इस चुनाव में ‘अच्छे दिन’ के नारे का त्याग क्यों?
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए पूछा कि, ‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी कभी जनता की बात करेंगे या नहीं?”
समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव 2019 में ‘अच्छे दिन’ का नारा नहीं लगाने को लेकर निशाना साधा है.
सपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी कभी जनता की बात करेंगे या नहीं? वो कभी विपक्ष की बात करते हैं, कभी विदेशी दुश्मन की और कभी अपने मन की. इन सबके नाम पर वो ताली पीटकर नाटक करते हैं, लेकिन कभी अपने काम पर ताली क्यों नहीं बजाते? इस बार उन्होंने ‘अच्छे दिन’ का नारा क्यों त्याग दिया?
‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी कभी जनता की बात करेंगे या नहीं? वो कभी विपक्ष की बात करते हैं, कभी विदेशी दुश्मन की और कभी अपने मन की. इन सबके नाम पर वो ताली पीटकर नाटक करते हैं, लेकिन कभी अपने काम पर ताली क्यों नहीं बजाते? इस बार उन्होंने ‘अच्छे दिन’ का नारा क्यों त्याग दिया? pic.twitter.com/n5gCo0N608
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 28, 2019
अपने इस ट्वीट के साथ अखिलेश यादव ने रैली की दो तस्वीर भी शेयर की है. एक तस्वीर में वह अपने पत्नी और सपा नेता डिंपल यादव के साथ नज़र आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में समाजवादी पार्टी के झंडे के साथ पार्टी कार्यकर्ता दिख रहे हैं.