ख़ुद को OBC बताकर चुनाव जीतने वाले कह रहे हैं कि मेरी कोई जाति ही नहीं है, क्या आप जनता को भुलक्कड़ बीमारी से पीड़ित भीड़ का समूह मानते हैं?- पी. चिदंबरम
“पहले ख़ुद को चाय वाला बताकर गर्व करते थे अब कह रहे हैं कि मैंने खुद को चायवाला कभी नहीं बताया. आख़िर प्रधानमंत्री देशवासियों को समझते क्या हैं?”
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है. एक ट्वीट के ज़रिए कांग्रेस नेता ने सवालिया लहज़े में पूछा कि देशवासियों को प्रधानमंत्री समझते क्या हैं? क्या वह जनता को भुलक्कड़ बीमारी से पीड़ित भीड़ का समूह मानते हैं?
एक ट्वीट में पी. चिदंबरम ने लिखा, “2014 और उसके बाद उन्होंने(मोदी) ने कई बार जिक्र किया कि जनता ने एक चायवाला को पीएम के रूप में चुना इसके लिए मैं गर्व महसूस करता हूं. और अब कह रहे हैं कि मैंने खुद को चायवाला कभी नहीं बताया. आख़िर प्रधानमंत्री देशवासियों को समझते क्या हैं? क्या वह जनता को भुलक्कड़ बीमारी से पीड़ित भीड़ का समूह मानते हैं?
In 2014 and thereafter, he said repeatedly that he is proud that the people elected a chaiwala as PM.
Now he says, he never mentioned his origins as a chaiwala!
What does the PM take us for? A bunch of idiots who have large memory losses?
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) April 28, 2019
अपनी जाति को लेकर प्रधानमंत्री के दिए गए वक्तव्य पर पी. चिदंबरम ने तंज कसते हुए एक और ट्वीट करते हुए कहा, “नरेन्द्र मोदी पहले ऐसे इंसान हैं जो 2014 के चुनाव में ख़ुद को ओबीसी बताकर पीएम बने. लेकिन अब कह रहे हैं कि मेरी कोई जाति ही नहीं है.”
Mr Narendra Modi is the first person who became PM later who campaigned wearing his caste on his sleeve (2014): "I am an OBC".
Now, he says he has no caste!
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) April 28, 2019
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि “मेरी जाति इतनी छोटी है कि गांव में एकाध घर भी नहीं होता है. मैं पिछड़ा नहीं, अतिपिछड़ा में पैदा हुआ हूं. आप मेरे मुंह से बुलवा रही हैं तो इसलिए बोल रहा हूं. जब मेरा देश पिछड़ा है तो अगड़ा क्या होता है. मुझे पूरे देश को अगड़ा बनाना है.”