May a good source be with you.

आयुष्मान योजना के तहत ‘आयुष्मान बेबी’ का नहीं हो रहा इलाज़, कन्हैया ने कहा- फ़र्ज़ी आंकड़ों से देश में विकास पैदा करती है मोदी सरकार

आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी होने के कारण प्रधानमंत्री ने करिश्मा को ‘आयुष्मान बेबी’ कहा था.

प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत लोगों के इलाज को लेकर बिहार के बेगूसराय सीट से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है.

कन्हैया ने ट्वीट कर कहा है, “जिस बच्ची को पीएम ने ‘आयुष्मान बेबी’ कहा था, अब उसका भी इलाज नहीं हो पा रहा है. उन लाखों ग़रीबों का क्या होगा जिन्हें अस्पतालों से लौटा दिया जाता है? जब विकास को केवल फ़र्ज़ी आंकड़ों से ही पैदा करने की नीयत हो तभी देश में ऐसे हालात पैदा होते हैं.”

दरअसल कन्हैया कुमार का यह ट्वीट उस बच्ची के संदर्भ में था जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आयुष्मान बेबी’ कहा था. यह बच्ची आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी बनी थी.

अमर उजाला की ख़बर के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी करिश्मा के सही इलाज के लिए उसके माता-पिता पिछले 15 दिनों से भटक रहे हैं.

करिश्मा के पिता अमित और मां मौसमी ने आरोप लगाया कि कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को करिश्मा का योजना के तहत बना कार्ड और बेटी के नाम प्रधानमंत्री का बधाई संदेश दिखाने के बावजूद इलाज में लापरवाही बरती गई है. वे लोग कई दिनों से सही इलाज के लिए भटक रहे हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+