आपके व्यक्तिगत डेटा तक भाजपा की पहुंच? व्हाट्सएप मैसेज के जरिए मतदाताओं से BJP उम्मीदवार को वोट देने की अपील
भाजपा कार्यकर्ता संदिप मिश्रा ने व्हाट्सएप पर मतदाताओं से मुम्बई उत्तर से उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को वोट देने की अपील की है.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी न सिर्फ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन रही है बल्कि निज़ता के अधिकार को भी भंग कर रही है. इन दिनों मतदाताओं को व्हाट्सएप पर भाजपा के लिए वोट करने का मैसेज प्राप्त हो रहा है. जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं के डेटा तक पहुंच बना रही है.
भाजपा कार्यकर्ता संदिप मिश्रा ने व्हाट्सएप पर मतदाता का नाम, मतदाता पहचान संख्या, बूथ नंबर और चुनाव की तारीखों के साथ भाजपा उम्मीदवार को वोट देने की अपील की है.
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने इस व्हॉट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिसमें लोकसभा क्षेत्र मुम्बई उत्तर से उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को वोट देने को कहा गया है.
वायरल मैसेज में लिखा है, “फिर एक बार मोदी सरकार’बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण वोट भाजपा उम्मीदवार श्री गोपाल सेट्टी को दें.” साथ ही संदिप मिश्रा ने अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया है.
so my friend received this really creepy WhatsApp message today. at what point did BJP think that such blatant invasion of privacy is okay? pic.twitter.com/3dXLCCKOoJ
— sahej m (@sahejjm) April 26, 2019
एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उन्हें भी यही संदेश मिला था.
I had gotten it too!!
— ting ling ling (@kunsahuja) April 27, 2019
न्यूज़सेन्ट्रल24×7 ने संदीप मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की, जिनके नाम और नंबर के तहत संदेश भेजा गया है. हालांकि, कॉल जवाब नहीं दिया गया.
ग़ौरतलब है कि भाजपा ने मुंबई उत्तर से गोपाल शेट्टी को टिकट दिया है. वहीं कांग्रेस ने उनके ख़िलाफ़ उर्मिला मातोंडकर को मैदान में उतारा है. मुंबई उत्तर में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है.