गोलमाल: “भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के पास है दो-दो वोटर आईडी, रद्द हो उम्मीदवारी”
आप नेता अतिशी ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर के ख़िलाफ़ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है.
पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम गंभीर पर एक फर्जीवाड़े का आरोप लगा है. आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने आरोप लगाया है कि गौतम गंभीर के पास दो अलग-अलग जगहों के वोटर आईडी कार्ड हैं.
अतिशी ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखते हुए आरोप लगाया है कि गौतम गंभीर के पास दिल्ली के करोलबाग और राजेन्द्र नगर दोनों ही संसदीय क्षेत्रों का वोटर आईडी कार्ड है.
उन्होंने लिखा है, “मैंने पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर के ख़िलाफ़ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है. गौतम गंभीर के पास दिल्ली के करोलबाग और राजेन्द्र नगर दोनों जगहों की वोटर आईडी कार्ड है.
My appeal to the citizens of East Delhi Lok Sabha – pls don’t waste your vote by voting for @GautamGambhir; he is going to get disqualified sooner or later for having two Voter ID cards! अपना वोट व्यर्थ ना करें! #GambhirApradh pic.twitter.com/6bxGnT4n93
— Atishi (@AtishiAAP) April 26, 2019
हालांकि इन आरोपों पर अभी गौतम गंभीर का कोई बयान सामने नहीं आया है. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं.