May a good source be with you.

वाराणसी में मोदी के रोड शो के लिए हुई पानी की फ़िजूलखर्ची, 140000 लीटर पीने के पानी से सड़क की धुलाई

वाराणसी में अभी 30 प्रतिशत परिवारों के पास पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है.

गुरुवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो से पहले भारी मात्रा में पानी की बर्बादी की गई है. वाराणसी की सड़कों को साफ़ करने के लिए करीब 1.4 लाख लीटर पीने के पानी का इस्तेमाल किया गया. यहां यह बताना जरूरी है कि वाराणसी की 30 फ़ीसदी आबादी के पास पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है.

द टेलीग्राफ के मुताबिक प्रधानमंत्री के रोड शो की तैयारी में लगे एक अधिकारी का कहना है, “हमें निर्देश मिला है कि प्रधानमंत्री के लिए सड़कों को धोना है.”

इस काम के लिए वाराणसी नगर निगम के 40 पानी टैंकरों तथा 400 मजदूरों को लगाया गया है. इस प्रकार से वाराणसी की सड़कें सामान्यतया त्यौहारों के समय साफ की जाती है.

हालांकि वाराणसी एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र है, लेकिन नगर निगम की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां के मात्र 70 प्रतिशत परिवारों के पास ही पानी की पाइपलाइन है. बाकी के 30 प्रतिशत लोग बोरवेल के सहारे पानी का काम चला रहे हैं.

द टेलीग्राफ  के मुताबिक गुरुवार को ही प्रधानमंत्री ने बांदा में कहा था, “आप एक बार और हमारी सरकार बनाएंगे फिर यहां पीने के पानी की समस्या दूर हो जाएगी. अगले पांच साल में हर घर तक पानी की सुविधा पहुंचा दी जाएगी.”

इसे भी पढ़ें- वाराणसी: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत, नाराज़ लोग करेंगे चुनाव का बहिष्कार, ‘नोटा’ दबाने का लिया फ़ैसला

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+