एकजुट हैं बिहार के दलित और पिछड़े, कॉलर पकड़ कर गिरिराज सिंह की ऐंठ निकाल देंगे: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह और नीतीश जी के विषैले गठजोड़ से जनता वाक़िफ़ है.
राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा नेता और बिहार के बेगूसराय से लोकसभा उम्मीदवार गिरिराज सिंह पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह को संबोधित करते हुए कहा है कि पहले का जमाना नहीं रहा कि दलितों का ज़मीन क़ब्ज़ा लोगे, बिहार के दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े एकजुट हैं, कॉलर पकड़ सारी ऐंठ निकाल देंगे.
तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा है, “सुनो सामंती ज़मींदार विषराज सिंह, पहले वाला ज़माना नहीं रहा कि अब नीतीश कुमार का लॉकेट गले में टांग पटना में दलितों की ज़मीन क़ब्ज़ा लोगे. अब बिहार के दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े एकजुट है, कॉलर पकड़ सारा ऐंठ निकाल देंगे. आपके और नीतीश जी के विषैले गठजोड़ से अब सब वाक़िफ़ है.”
सुनो सामंती ज़मींदार विषराज सिंह,
पहले वाला ज़माना नहीं रहा कि अब नीतीश कुमार का लॉकेट गले में टाँग पटना में दलितों की ज़मीन क़ब्ज़ा लोगे। अब बिहार के दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े एकजुट है, कॉलर पकड़ सारी ऐंठ निकाल देंगे। आपके और नीतीश जी के विषैले गठजोड़ से अब सब वाक़िफ़ है। pic.twitter.com/KdpxVYLFBy
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 26, 2019
गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से भाजपा के उम्मीदवार हैं. हाल ही में उन्होंने महागठबंधन की तरफ से राजद के प्रत्याशी तनवीर हसन के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणी की थी. गिरिराज सिंह की इस बयानबाजी से उनके सहयोगी दल जदयू के नेता केसी त्यागी ने भी आपत्ति जताई थी.