विवादित बयान देने पर बड़ी भाजपा नेता सतपाल सिंह की मुसीबतें, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा था, “अगर कोई मोदी जी के तरफ उंगली उठाएगा तो हम उसकी बाजू काटकर हाथ में पकड़ा देंगे.”
आपत्तिजनक बयानबाज़ी करने वाले हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती को ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है. सतपाल सिंह सती ने प्रधानमंत्री मोदी के विरोधियों के लिए हिंसक टिप्पणी की थी.
दरअसल बीते 24 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के मंडी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा था, “अगर कोई मोदी जी के तरफ उंगली उठाएगा तो हम उसकी बाजू काटकर हाथ में पकड़ा देंगे.”
District Electoral Officer, Mandi has issued a notice to Himachal Pradesh BJP Chief, Satpal Singh Satti over his comment 'will chop off hands of those who point fingers at Modi Ji.' (File pic) pic.twitter.com/FWJJhI2tRn
— ANI (@ANI) April 25, 2019
ग़ौरतलब है कि कुछ दिन पहले सतपाल सिंह सत्ती ने राहुल गांधी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया था. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए गालियों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनकी जनसभाओं पर 48 घंटे तक के लिए रोक लगा दी थी. हालांकि बैन खत्म होते ही भाजपा नेता ने एक बार फिर विवादित टिप्पणी कर दी.
चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी समेत कई नेताओं की चुनावी सभाओं पर रोक लगा चुका है. लेकिन इसके बावजूद भाजपा नेताओं की भाषा में कोई सुधार नहीं आ रहा है.