May a good source be with you.

“मैंने बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा से सवाल किए, जवाब में मिली मारपीट”… एक युवक की दास्तान

युवक ने स्थानीय बीजेपी विधायक लतिका से सवाल किया कि बेरोजगारी क्यों खत्म नहीं हुई, 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं? खातों में 15 लाख रुपए क्यों नहीं आए?

भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बार फिर गुंडागर्दी सामने आई है. ताज़ा मामले में एक युवक ने जब मोदी सरकार द्वारा किए गए वादों को लेकर स्थानीय विधायक से सवाल किया तो पार्टी समर्थकों ने उससे मारपीट की.

दैनिक भास्कर के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कालका में एक न्यूज़ चैनल के द्वारा डिबेट शो का आयोजन किया गया था. डिबेट के दौरान एक युवक ने स्थानीय बीजेपी विधायक लतिका से सवाल किया कि बेरोजगारी क्यों खत्म नहीं हुई, 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं? खातों में 15 लाख रुपए क्यों नहीं आए? भ्रष्टाचार भी चरम पर है. इस सवाल का जवाब दिए बिना विधायक तो घर लौट गईं लेकिन डिबेट के बाद बीजेपी समर्थकों ने युवक पर हमला बोल दिया.

घटना को लेकर युवक ने पिंजौर थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. युवक ने कहा कि मैंने बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा से सवाल किए, सवाल के जवाब के बदले मारपीट मिली. हालांकि पिंजौर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील धीमान का कहना है, “वह युवक ऑफ़िस के सामने आकर उल्टा सीधा बोल रहा था. मुझे मालूम नहीं कि वह युवक कौन है. शोर सुनकर मैंने पुलिस को फोन किया.”

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीते 28 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की रैली को कवर करने गए न्यूज़क्लिक की टीम पर भाजपा समर्थकों ने हमला कर दिया. दरअसल, पत्रकार आम जन के मुद्दों को लेकर रैली के समय ही पीटूसी (पीस टू कैमरा) कर रहा था. जिसके बाद रैली में आए पार्टी समर्थक उन पर टूट पड़े थे.

इसे भी पढ़ें- मेरठ: PM मोदी की रैली में पत्रकार ने रोज़गार, किसान और महिला सुरक्षा पर की बात तो भाजपा समर्थकों ने किया हमला

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+