बेगूसराय में गांधीगिरी की ऐसी-तैसी कर रहा विषराज सिंह, कहां गई नीतीश जी की नैतिकता?: तेजस्वी यादव
बेगूसराय से भाजपा के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने राजद प्रत्याशी तनवीर हसन को लेकर सांप्रदायिक बयानबाजी की है.
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. बेगूसराय से भाजपा के उम्मीदवार गिरिराज सिंह के सांप्रदायिक बयानबाजी को लेकर तेजस्वी ने कहा है कि गिरिराज सिंह जब गांधीगिरी की ऐसी-तैसी कर रहे हैं, उस समय नीतीश जी की अंतरात्मा कहां गई है.
तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा है, “नीतीश कुमार की तथाकथित गांधीगिरी की ऐसी-तैसी करता विषराज सिंह.नीतीश कुमार इसका हाथ पकड़े झोली फैला वोट माँग रहे है.कहां गई नीतीश कुमार की अंतरात्मा.ख़बरदार चाचा, आगे से बापू गांधी का नाम लिया तो..शर्म तो नहीं आ रही होगी”
नीतीश कुमार की तथाकथित गांधीगिरी की ऐसी-तैसी करता विषराज सिंह। नीतीश कुमार इसका हाथ पकड़े झोली फैला वोट माँग रहे है। कहाँ गई नीतीश कुमार की अंतरात्मा। ख़बरदार चाचा, आगे से बापू गांधी का नाम लिया तो..शर्म तो नहीं आ रही होगी pic.twitter.com/suSbbb6n6s
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 25, 2019
बता दें कि बेगूसराय से भाजपा के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने राजद प्रत्याशी तनवीर हसन को लेकर सांप्रदायिक बयानबाजी की है. तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह के भाषण का विडियो शेयर करते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.