May a good source be with you.

नोटबंदी की लाइन में जन्मे “खजांची” की इच्छा है, मोदी के ख़िलाफ़ करें वोट: अखिलेश यादव का PM मोदी पर तंज

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, “हमने बच्चे को समझया कि जो तुम्हारे साथ बुरा करे उसके साथ बुरा करना अच्छी बात नहीं.”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी के दौरान लाइन में जन्मे खजांची के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. अखिलेश ने पत्नी डिंपल यादव के साथ खजांची की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि नोटबंदी की लाइन में पैदा हुआ खजांची भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालना चाहता है.

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, “विकास पूछ रहा है: प्रधान जी इस बच्चे को पहचाना क्या? ये वही खजांची है, जो नोटबंदी की लाइन में पैदा हुआ था. अब ये भी ज़िद कर रहा है कि हम भी भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालेंगा. तो हमने कहा बेटा अभी तुम बहुत छोटे हो और वैसे भी जो तुम्हारे साथ बुरा करे उसके साथ बुरा करना अच्छी बात नहीं.”

दरअसल बीते 24 अप्रैल को कन्नौज के रसूलाबाद में रोड शो के दौरान सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के साथ खजांची की तस्वीर ली गई थी.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में नोटबंदी के दौरान नोट बदलने के लिए लाइन में लगी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था. अखिलेश यादव ने इस बच्चे का नाम खजांची रखा था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+