जनता के सामने नहीं चलती मक्कारी, चोर है चौकीदार: राहुल गांधी ने शेयर किया बुजुर्ग आदमी के रोष का वायरल विडियो
विडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा, “ये जो दुष्प्रचार इनका चल रहा है, जो इनकी बिमारी है, ये मोदी नहीं मदारी है. मोदी को झूठ बोलन की बिमारी है. इनका पक्का इलाज करना हमारी लाचारी है.”
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है. प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसने वाले एक विडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि हक़कीत रूबरू हो तो अदाकारी नहीं चलती है. इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर से कहा है कि चौकीदार चोर है.
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है, “हकीकत रूबरू हो तो अदाकारी नहीं चलती. जनता के सामने, चौकीदार मक्कारी नहीं चलती.”
हकीकत रूबरू हो तो
अदाकारी नहीं चलती।जनता के सामने, चौकीदार
मक्कारी नहीं चलती।#ChowkidarChorHai pic.twitter.com/vDJNz4uUWu— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 24, 2019
इसके साथ राहुल गांधी ने जो विडियो शेयर किया है, उसमें आम लोग मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. वि़डियो में मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा है, “मजदूर को किसान ते लड़ा दे, मां-बाप को संतान ते लड़ा दे. अफसर को जवान ते लड़ा दे, भारत को पाकिस्तान ते लड़ा दे. कब्रिस्तान को श्मशान ते लड़ा दे” इसके बाद उन्होंने कहा है, “ये जो दुष्प्रचार इनका चल रहा है, जो इनकी बिमारी है, ये मोदी नहीं मदारी है. मोदी को झूठ बोलन की बिमारी है. इनका पक्का इलाज करना हमारी लाचारी है.”
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफ़ेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को चौकीदार चोर है के नारे से संबोधित करते रहे हैं. लोकसभा चुनाव में यह नारा काफी लोकप्रिय हुआ है.