May a good source be with you.

गुजरात: BJP ने बनाया आचार संहिता का मजाक, पोलिंग बूथ पर नजर आए मोदी और शाह की तस्वीरों वाले पोस्टर

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को गुजरात में वोट डाले जा रहे थे.

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान गुजरात के सूरत में आर्दश आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है. यहां पोलिंग बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का पोस्टर लगा हुआ देखा गया है. इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीर लगी है.

ट्विटर पर शेयर किए गये एक फोटो में आचार संहिता के उल्लंघन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. इस फोटो में मतदान केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी का पोस्टर लगा हुआ है.

आचार संहिता के अनुसार मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों द्वारा अपने चुनाव चिन्ह का प्रदर्शन करना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है.

ट्विटर पर 101रिपोर्टर्स के ऑफिशियल पेज से इस फोटो को शेयर किया गया ह,. जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि मतदान केंद्र पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तस्वीर वाला पोस्टर लगाया गया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+