May a good source be with you.

राजस्थान में बोले राहुल गांधी, PM मोदी ने आपकी जमीन, जल और जंगल छीनने की कोशिश की, हम करेंगे इनकी रक्षा

राहुल गांधी ने कहा, “पिछले पांच साल में नरेंद्र मोदी ने सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों का किया है, लेकिन अगले 5 साल में सिर्फ न्याय ही होगा. जो आपसे छिना गया उससे ज्यादा कांग्रेस पार्टी आपको देगी.”

लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज (23 अप्रैल) को राजस्थान के डूंगरपुर पहुंचे. चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने रोज़गार, आदिवासी, किसान व अन्य मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा.

कांग्रेस  जल, जंगल और जमीन की करेगी रक्षा

  • “पिछले पांच साल में नरेंद्र मोदी ने सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों का किया है, लेकिन अगले 5 साल में सिर्फ न्याय ही होगा. जो आपसे छिना गया उससे ज्यादा कांग्रेस पार्टी आपको देगी.”
  • “मोदी सरकार ने आदिवासियों जल, जंगल और जमीन छिन लिया. लेकिन, कांग्रेस ने आपके हक में लड़ाई की है. आदिवासियों को उनका जल, जंगल और जमीन सब वापस मिलेगा.”

PM मोदी ने 15 उद्योगपतियों के लिए चलाई सरकार

  • “पिछले पांच साल में पीएम मोदी ने सिर्फ 15 उद्योगपतियों के लिए सरकार चलाई है और  किसानों का नुकसान किया है.”

5 सालों में आदिवासियों, किसानों और गरीबों के साथ हुआ अन्याय

  • “पीएम मोदी ने आपसे वादा किया था 15 लाख रुपए हर बैंक अकाउंट में डालूंगा. युवाओं को हर साल 2 करोड़ रोज़गार, किसान को सही दाम. लेकिन 5 साल हो गए कोई वादा पूरा नहीं किया. बल्कि पिछले 5 सालों में उन्होंने हिंदुस्तान के गरीबों, कमजोर और आदिवासियों के साथ अन्याय किया.”

न्याय योजना से गरीबी परिवारों को फायदा

  • “नरेंद्र मोदी ने 15 लाख का वादा किया, लेकिन किसी को भी पैसा नहीं मिला है. मैं 15 लाख रुपए का झूठ नहीं बोलूंगा, लेकिन हमने 72 हजार रुपए देने का वादा किया है.”
  • “हम न्याय योजना के तहत देश की 20 फीसदी गरीब जनता को 72 हजार रुपए सालाना देंगे. 25 करोड़ लोग और 5 करोड़ परिवारों को इसका फायदा मिलेगा.”

कांग्रेस करेगी गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक

  • “नरेंद्र मोदी सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं हम गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रहे हैं. किसानों का कर्ज माफ सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने ही किया है, हमने पहले भी ऐसा किया है और आगे भी ऐसा करेंगे. अगर कोई सुनना चाहता है तो मैं बता देना चाहता हूं कि अनिल अंबानी की जेब से ही किसानों के लिए पैसा आएगा.”
  • “2019 में हमारी सरकार आने के बाद हम कानून बदल देंगे. यदि कोई किसान कर्ज लौटा नहीं कर पाता है तो उसे जेल में नहीं डाला जाएगा.  युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 3 सालों तक अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी.”

22 लाख सरकारी पदों पर भर्ती, 10 लाख युवाओं को पंचायत में रोज़गार

  • “सत्ता में आते ही कांग्रेस खाली 22 लाख सरकारी पदों को अगले 1 साल में भरेगी. साथ ही 10 लाख युवाओं पंचायत में रोज़गार मिलेगा. मैं यहां झूठ बोलने नहीं सच बोलकर रिश्ता बनाने आया हूं.”

किसानों के अलग बजट

  • “हिंदुस्तान के बजट में दो बजट होगा जिसमें एक नेशनल बजट होगा और दूसरा किसान बजट होगा. जिसमें किसानों को सारी जानकारी साल के शुरूआत में ही मिल जाएगी.”
You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+