May a good source be with you.

उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी: चुनाव करा रहे पीठासीन अधिकारी को बुरी तरह मारा, देखें विडियो

लोकसभा के तीसरे चरण की वोटिंग में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव अधिकारी की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. मुरादाबाद के बूथ संख्या 231 पर चुनाव अधिकारी की पिटाई का यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ट्विटर पर शेयर किए गए विडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव के पीठासीन अधिकारी को पीट रहे हैं और अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान चुपचाप देख रहे हैं. कथित तौर पर यह मामला मुरादाबाद के बिलारी का है.

https://twitter.com/hindipatrakaar/status/1120562857983258624

लोकसभा के तीसरे चरण की वोटिंग में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं.

इधर, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा था कि चुनाव में भारी पैमाने पर ईवीएम के साथ गड़बड़ी की ख़बरें सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा था कि देशभर से ईवीएम की ख़राबी की ख़बरें सामने आ रही हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+