May a good source be with you.

राहुल गांधी की युवा मतदाताओं से अपील, कहा- आपके हाथों में भारत का भविष्य, हर भारतीय के ‘न्याय’ के लिए करें वोट

राहुल गांधी ने पहली बार मतदान कर रहे युवाओं के लिए एक शॉर्ट फिल्म भी साझा की है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के युवा मतदाताओं के हाथों में भारत का भविष्य बताते हुए उनसे सोच-समझकर और बुद्धिमानी से मतदान करने की अपील की है.

राहुल गांधी ने पहली बार मतदान कर रहे युवाओं के लिए एक शॉर्ट फिल्म भी साझा की है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए कहा है, “भारत में, लाखों युवा पहली बार मतदान करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. उनके हाथों में भारत का भविष्य है. मुझे विश्वास है कि वे हर भारतीय के लिए न्याय चाहते हैं और बुद्धिमानी से मतदान करेंगे.”

बता दें कि राहुल गांधीं द्वारा साझा किए गए इस विडियो में रोज़गार, अर्थव्यवस्था, छात्र, संस्थाओं की स्वतंत्रता और न्याय को लेकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की गई है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+