फैक्ट चेकः नवजोत सिंह सिद्धू ने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए? जानें वायरल विडियो का सच
ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल
कांग्रेस सांसद नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें वे एक भीड़ में “अल्लाह हू अकबर” का नारा लगा रहे हैं और उनके बाद भीड़ उसे दोहरा रही है। इस क्लिप को प्रसारित करने वालों में एक व्यक्तिगत यूज़र टार्जन राज थे, जिनके पोस्ट के 18,000 से अधिक शेयर हुए।
यह क्लिप फेसबुक पर वायरल है।

यह ट्विटर पर भी प्रसारित है।
https://twitter.com/FunKeyBaat/status/1119056140380164096
क्लिप्ड वीडियो
सोशल मीडिया में वायरल 16 सेकंड का वीडियो, 33:35 मिनट लंबे भाषण से उठाया गया है, जो सिद्धू ने किशनगंज में कांग्रेस की रैली में दिया था। लगभग 31:24वें मिनट पर, कांग्रेस सांसद को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “अपने दोनों हाथ उठाकर बोलो। हम पहले सिखों, फिर हमारे मुस्लिम भाइयों और फिर हिंदुओं के नारे बुलंद करेंगे। हम सभी नारे लगाएंगे – (अनुवाद)।” फिर सिद्धू “जो बोले सो निहाल” और इसके बाद “अल्लाह-हू-अकबर” के तीन नारे लगाते हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि हम एक हैं और भीड़ से अपने हाथ उठाने और “भारत माता की जय” कहने के लिए कहते हैं। इस वीडियो की पहले बूमलाइव द्वारा तथ्य-जांच की गई थी।
इसलिए, जब नवजोत सिंह सिद्धु ने “अल्लाह-हू-अकबर” के नारे लगाए, तब उन्होंने “जो बोले सो निहाल” और “भारत माता की जय” जैसे अन्य नारे भी लगाए।